धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने का निर्णय

फोटो है 1 में कैप्सन- बैठक में भाग लेते कमेटी के सदस्य.प्रतिनिधि, खगडि़याआर्य समाज के प्रांगण में राम जानकी ठाकुरबाड़ी के सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ र्स्वणकार ने किया. उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा. वही वार्ड पार्षद सह संयोजक राजू फोगला ने कहा कि इस […]

फोटो है 1 में कैप्सन- बैठक में भाग लेते कमेटी के सदस्य.प्रतिनिधि, खगडि़याआर्य समाज के प्रांगण में राम जानकी ठाकुरबाड़ी के सदस्यों की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ र्स्वणकार ने किया. उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा. वही वार्ड पार्षद सह संयोजक राजू फोगला ने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर को दुधिया रोशनी से सजाया जायेगा. मंदिर को रंगबिरंगें फूलों से आकर्षक ढंग से सजाने की योजना है. वही स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग देने की बातें कही. उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष सहित बच्चे पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है. वही भाजपा युवा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नीरज गुप्ता ने कहा कि जन्माष्टमी के पूरे दिन भजन कीर्तन व भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है. उन्होंनेे कहा कि राम जानकी ठाकुरबाड़ी ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल है. मंदिर के जर्जर व क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मती कराये जाने के सवाल पर सदस्यों ने अपनी सहमति जाहिर की. मौके पर विष्णु बजाज, मंत्री कुंदन कुमार, अरविंद स्वर्णकार, अध्यक्ष अर्जुन स्वर्णकार, नवीन कुमार, पारस कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >