खगडि़या. 21 जुलाई को वाम दलों द्वारा बिहार बंद कराया जायेगा. भाकपा, माकपा तथा भाकपा माले ने विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिन का बिहार बंद का आह्वान किया है. भाकपा माले के जिला सचिव अरुण दास ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, डी बंदोपाध्याय समिति की सिफारिशों को लागू करने, किसानों के कर्ज माफ करने, बटाईदारों को उचित अधिकार देने, फसल क्षति मुआवजा में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, महंगाई पर रोक लगाने, ठेका प्रथा पर हो रही बहाली पर रोक लगाने जैसी मांगों के समर्थन में यह बंद बुलाया गया है.
वाम दलों का बिहार बंद कल
खगडि़या. 21 जुलाई को वाम दलों द्वारा बिहार बंद कराया जायेगा. भाकपा, माकपा तथा भाकपा माले ने विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिन का बिहार बंद का आह्वान किया है. भाकपा माले के जिला सचिव अरुण दास ने बताया कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, डी बंदोपाध्याय समिति की सिफारिशों को लागू करने, किसानों […]
