गोगरी. पसराहा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो में विद्यालय अध्यक्ष छोटी पसराहा वार्ड संख्या तीन निवासी मिलन देवी की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया. विद्यालय में मध्याह्न भोजन के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिका रंजू देवी के पति संजीव कुमार निराला द्वारा गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया. पीड़िता ने पसराहा थाना में उक्त शिक्षिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. पसराहा थाना कांड संख्या 81/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी. पीड़िता मिलन देवी ने बताया कि शिकायत के बाद गुरुवार को विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे थे. जहां स्कूल में लगे पानी टंकी को लेकर शिक्षिका रंजू देवी के साथ विवाद होने लगा. शिक्षिका ने पति को बुलाया. शिक्षिका के पति संजीव कुमार निराला द्वारा उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया. जिसके बाद वह बेहोश हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
स्कूल अध्यक्ष की गला दबाकर हत्या का प्रयास
स्कूल अध्यक्ष की गला दबाकर हत्या का प्रयास
