जहांगीरा में वज्रपात से दो युवक झुलसा, एक की मौत, दूसरा इलाजरत

जहांगीरा में वज्रपात से दो युवक झुलसा, एक की मौत, दूसरा इलाजरत

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरा पंचायत के बहियार में दो युवक वज्रपात से झुलस गया. इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना शुक्रवार की है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सदानंदपुर कठौरा निवासी बाबू साहेब साह के 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार एवं रामस्वरूप साह के 23 वर्षीय पुत्र कुमोद कुमार वज्रपात से झुलस गया. इलाज के दौरान मिथलेश कुमार की मौत हो गयी, जबकि जख्मी कुमोद का इलाज चल रहा है. बताया कि मिथलेश व कुमोद घर से पांच किलोमीटर दूर बहियार फसल देखने गया था. इसी दौरान वज्रपात हो गया, जिससे दोनों युवक झुलस गया. लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जख्मी मिथलेश को मृत घोषित कर दिया. इधर, लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >