फसल क्षतिपूर्ति को ले किसान लगा रहे चक्कर

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बरबाद हुए फसल की क्षतिपूर्ति कब तक मिल पायेगी, इसका ठोस जवाब न तो किसान को प्रखंड कार्यालय से मिल रही है न तो बैंक अधिकारी ही दे पा रहे है. ऐसे में योजनाओं के लाभ से किसानों का मोह भंग हो रहा है. बीते दो माह से किसानों […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बरबाद हुए फसल की क्षतिपूर्ति कब तक मिल पायेगी, इसका ठोस जवाब न तो किसान को प्रखंड कार्यालय से मिल रही है न तो बैंक अधिकारी ही दे पा रहे है. ऐसे में योजनाओं के लाभ से किसानों का मोह भंग हो रहा है. बीते दो माह से किसानों की चयनित सूची बंैक एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हंै. बावजूद अबतक किसानों के बैक खाते में क्षति पूर्ति की राशि आरटीजीएस से नहीं भेजी जा सकी है. क्षति पूर्ति की राशि आरटीजीएस करने को लेकर बैंक अधिकारी प्रखंड कर्मियों पर तो प्रखंड कर्मी बैंक अधिकारी पर जिम्मेवार ठहरा रहे हंै. बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया कि क्षतिपूर्ति की राशि अंतरण को लेकर भेजी गयी एडवाइस को बैंक अधिकारी ने कुछ किसानों का खाता गलत होने के कारण लौटा दिया है. त्रुटि रहित एडवाइस को अपडेट कर बैंक भेजने के लिए संबंधित कर्मी को निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >