मांगों को लेकर चंद्रवंशी समाज की बैठक

फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- उपस्थित लोग व संबोधित करते वक्ता प्रतिनिधि, खगडि़याकेएन क्लब में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय जिला इकाई के बैनर तले चंद्रवंशी राजनीतिक अधिकार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम कचहरी झिकटिया के सरपंच टेक नारायण राम ने राष्ट्रीय मंत्री विजय राम चंद्रवंशी की उपस्थिति […]

फोटो है 11 व 12 मेंकैप्सन- उपस्थित लोग व संबोधित करते वक्ता प्रतिनिधि, खगडि़याकेएन क्लब में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय जिला इकाई के बैनर तले चंद्रवंशी राजनीतिक अधिकार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम कचहरी झिकटिया के सरपंच टेक नारायण राम ने राष्ट्रीय मंत्री विजय राम चंद्रवंशी की उपस्थिति में की. संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रण विजय रोशन चंद्रवंशी ने किया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रण विजय ने राज्य सरकार व केंद्र सरकार से चंद्रवंशी सहित सभी अति पिछड़ों के लिए सात सूत्री मांग के लिए आवाज उठायी. उन्होंने बिहार सरकार चंद्रवंशी 15 अति पिछड़ी जाति को एससीएसटी सूची में शामिल करने, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका सहित रक्षा क्षेत्रों में 25 प्रतिशत आरक्षण, अतिपिछड़ा आयोग का गठन सहित कई मांगों को रखा. वक्ताओं में राजकुमार चंद्रवंशी ने मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने की बात कही. वहीं दीपक कुमार चंद्रवंशी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. संजीव कुमार चंद्रवंशी व प्रकाश राम ने ग्राम पंचायत तक मजबूती की बात कही. सम्मेलन में परबत्ता, बुदिया, महेशखूंट, पकरैल, मानसी, रामगंज, संसारपुर, कोठिया आदि के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. मौके पर प्रवीण चंदवंशी, राम बदन सिंह, सुमन, चंदन, विनय चंद्रवंशी, सुरेंद्र राम, रोशन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >