परबत्ता. प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पेंशन राशि जिला से उपलब्ध करा दी गयी है. पंचायतों में शीघ्र्र ही इस राशि का वितरण किया जायेगा. डीएम ने सभी बीडीओ तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेज कर इस बार पेंशन वितरण के लिए विशेष निर्देश दिया है. इस आदेशपत्र के अनुसार पेंशनधारियों की मृत्यु के मामले में पेंशन बंद करने का आदेश जारी करना है. यदि मृत पेंशनधारियों को पेशन का भुगतान होता है, तो संबंधित पंचायत सचिव दोषी माने जायेंगे तथा उनके निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. पत्र में कहा गया है कि ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं कि कम उम्र के पेंशनधारियों को 80 वर्ष से ऊपर बता कर पेंशन दिया जा रहा है. ऐसे मामले में पंचायत सचिव एवं बीडीओ दोषी होंगे. साथ ही उन पर भी प्राथमिकी दर्ज भी की जायेगी. सभी पंचायतों में पेंशन वितरण कार्यक्रम का समुचित प्रचार- प्रसार किये जाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, टेबुल -कुरसी, बैंकों के साथ ताल-मेल कर राशि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
पेंशन वितरण पर रहेगी नजर
परबत्ता. प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पेंशन राशि जिला से उपलब्ध करा दी गयी है. पंचायतों में शीघ्र्र ही इस राशि का वितरण किया जायेगा. डीएम ने सभी बीडीओ तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र भेज कर इस बार पेंशन वितरण के लिए विशेष निर्देश दिया है. इस आदेशपत्र के अनुसार पेंशनधारियों […]
