-वामपंथियों ने की बैठकफोटो 15 में कैप्सन-बैठक में भाग लेते वामपंथीप्रतिनिधि, खगडि़याकेंद्र सरकार के जन विरोधी नीति व राज्य सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में 21 जुलाई को वामपंथियों द्वारा खगडि़या को बंद कराया जायेगा. बिहार बंद की तैयारी को लेकर सोमवार को वामपंथियों की बैठक बलुआही स्थित सीपीआइ कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता सीपीआइ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाशंकर सिंह ने की. बैठक में खगडि़या-बखरी पथ की जर्जर सड़क, खगडि़या-करूआमोड़ पथ भाया माड़र, अमनी, मलपा तथा अलौली बखरी पथ सहित कई सड़कों के जीर्णोद्धार एवं जनवितरण प्रणाली में व्याप्त लूट खसोट, बीपीएल सूची में छूटे हुए परिवार का नाम जोड़ने, राशन कार्ड का वितरण कर सभी लोगों को दो रुपये प्रति किलो की दर से 50 किलो अनाज देने व किसानों को धान का बकाया राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर बिहार बंद करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सीपीआइएम के जिला कमेटी सचिव संजय कुमार, सीपीआइ के जिला परिषद सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह, भाक पा माले के सचिव अरुण कुमार दास, एसयूसीआइ के जिला मंत्री जितेंद्र कुमार, सीपीआइएम के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, दीप नारायण दास, विष्णुदेव शर्मा, विभाष चंद्र बोस आदि मौजूद थे.
बिहार बंद की तैयारी को लेकर चर्चा
-वामपंथियों ने की बैठकफोटो 15 में कैप्सन-बैठक में भाग लेते वामपंथीप्रतिनिधि, खगडि़याकेंद्र सरकार के जन विरोधी नीति व राज्य सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में 21 जुलाई को वामपंथियों द्वारा खगडि़या को बंद कराया जायेगा. बिहार बंद की तैयारी को लेकर सोमवार को वामपंथियों की बैठक बलुआही स्थित सीपीआइ कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता सीपीआइ […]
