फोटो है.15 व 16 मेंकैप्सन: संबोधित करते वक्ता व उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, चौथमआगामी विधानसभा चुनावी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को एक प्राइवेट स्कूल में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने की. बैठक में प्रभारी रविश चंद्र सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं. पार्टी रणनीति के तहत प्रखंड स्तर पर एनडीए का कार्यालय खोले जाने, चुनाव में बूथ कमेटी की सक्रिय भागीदारी, 14-15 जुलाई तक पंचायत स्तर की बैठक आयोजित कर घर-घर जा कर लोगों को पार्टी की रणनीति से अवगत कराने,जन जागरण के लिये विधान सभा क्षेत्र के रथ के भ्रमण रूट बनाने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गयी. महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष सरला सिंह ने कार्यकर्ताओं को एक-दूसरो को सहयोग करते हुए चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की. जिला उपाध्यक्ष किरण ने कहा कि सूबे की आम जनता इस बार के चुनाव में पार्टी के पक्ष में रिजल्ट देने की तैयारी में है. पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए आगामी विधानसभा परीक्षा की घड़ी है. हमें विश्वास है कि इस परीक्षा में हम खरे उतरेंगे. युवा जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा की सरकार बननी तय है. बैठक में रामचंद्र, रवींद्र शर्मा, अनिल सोनी, सुधीर यादव, भवानी सिंह, योगेंद्र सदा, उदय, मनोज पटेल, नरेश मंडल, संजय सिंह, निशांत कुमार आदि उपस्थित थे.
पार्टी चुनावी रणनीति पर खड़े उतरेंगे भाजपा कार्यकर्ता
फोटो है.15 व 16 मेंकैप्सन: संबोधित करते वक्ता व उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, चौथमआगामी विधानसभा चुनावी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को एक प्राइवेट स्कूल में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने की. बैठक में प्रभारी रविश चंद्र सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं. पार्टी […]
