सप्लाइ का पानी आ रहा गंदाफोटो है.11 मेंकैप्सन: पीएचइडी कार्यालयप्रतिनिधि, मानसीप्रखंड के चकहुसैनी एवं खुटिया पंचायत के कई इलाकों में पीएचइडी द्वारा जलापूर्ति सेवा उपलब्ध करायी जा रही है. पर, इसके पाइप से गंदा पानी निकल रहा है. इसलिए लोग गंदा पानी ही पीने को मजबूर हैं. वर्षों पूर्व 1981-82 में जलापूर्ति सेवा शुरू की गयी थी. सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जलापूर्ति गड़बड़ा गया है. नल से गंदा पानी निकलता है. यहां उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 250 के करीब है. व्यवसायी वकील साह ने कहा कि पीएचइडी की जलापूर्ति पाइप का नाले के बगल में रहने के कारण पानी में बदबू भी आने लगी है. ऐसा लगता है कि पाइप में लिकेज रहने के कारण सप्लाइ के पानी में नाले का पानी मिल जा रहा है. वहीं राजेश साह ने कहा कि यहां वर्षों पूर्व पाइप को साफ कराया गया. वह भी जैसे तैसे साफ करके पैसा की निकासी कर ली गयी. तब से अभी तक पाइप की साफ-सफाई भी नहीं हुई है. इस कारण पानी में पीलापन रहता है. मुकेश कुमार बजरंगी ने कहा कि वर्षों से बिजली मोटर के सहारे हर क्षेत्र में जलापूर्ति की जा रही है. लाइन कटने पर पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है. इसलिए यहां जलमीनार की आवश्यकता है. अभी सप्लाइ का पानी काफी गंदा आ रहा है. दवा व्यवसायी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि पानी जब आत है, तो कुछ देर तक गंदा पानी ही नल से निकलता है. इसकी शिकायत के लिए जब भी स्थानीय कार्यालय जाते हैं, तो ऑपरेटर के शिवा कोई अधिकारी रहता ही नहीं है. किसान महेंद्र सिंह ने कहा कि समस्या समाधान के प्रति विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी उदासीन नजर आ रहे है.
गंदा पानी पीने को विवश है मानसी बाजार वासी
सप्लाइ का पानी आ रहा गंदाफोटो है.11 मेंकैप्सन: पीएचइडी कार्यालयप्रतिनिधि, मानसीप्रखंड के चकहुसैनी एवं खुटिया पंचायत के कई इलाकों में पीएचइडी द्वारा जलापूर्ति सेवा उपलब्ध करायी जा रही है. पर, इसके पाइप से गंदा पानी निकल रहा है. इसलिए लोग गंदा पानी ही पीने को मजबूर हैं. वर्षों पूर्व 1981-82 में जलापूर्ति सेवा शुरू की […]
