खगडि़या. विधान परिषद के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार की जीत के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में लोजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव यादव ने कहा कि महा गंठबंधन बेमेल शादी की तरह है, जिसका लाभ एनडीए को मिलेगा. उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में भी एनडीए गंठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा. वहीं युवा जिलाध्यक्ष सुशांत यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजा से विधान सभा चुनाव का नतीजा मिल गया है. बैठक में प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष रतन पवन पासवान, लोजपा जिला प्रवक्ता रतन पासवान, डॉ रंजीत पासवान आदि ने भी विचार रखे.
बेमेल शादी है महागंठबंधन : कपिलदेव
खगडि़या. विधान परिषद के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार की जीत के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में लोजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव यादव ने कहा कि महा गंठबंधन बेमेल शादी की तरह है, जिसका लाभ एनडीए को मिलेगा. उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में भी एनडीए गंठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा. […]
