बांध की मरम्मत की मांग

मानसी. पश्चिमी ठाठा पंचायत स्थित राजाजान गांव में यूथ क्लब के कार्यालय में रविवार को विभिन्न सामाजिक समस्याओं को लेकर बैठक की गई. अध्यक्षता गंगा यादव ने की. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर सभी सदस्यों ने विचार रखा. साथ ही पुस्तकालय निर्माण को लेकर सहमति व्यक्त की गयी, ताकि समाज के लोगों […]

मानसी. पश्चिमी ठाठा पंचायत स्थित राजाजान गांव में यूथ क्लब के कार्यालय में रविवार को विभिन्न सामाजिक समस्याओं को लेकर बैठक की गई. अध्यक्षता गंगा यादव ने की. बैठक के दौरान संगठन की मजबूती को लेकर सभी सदस्यों ने विचार रखा. साथ ही पुस्तकालय निर्माण को लेकर सहमति व्यक्त की गयी, ताकि समाज के लोगों शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ा जाये . वहीं गरीब छात्र-छात्राओं लाभ मिल सके. क्लब के सचिव सिकंदर आजाद ने रेलवे रिटायर बांध की जर्जर स्थिति को लेकर संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन से बांध की मरम्मत कराने की मांग की. मौके पर डॉ मुधुलाल साह, रूपेश कुमार, राजीव कुमार, कुमुद कुमार, बालो यादव, निरंजन यादव, ललन कुमार, राजीव शर्मा, मणिकांत साह, रविंद्र यादव, पंकज कुमार, अरविंद कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >