सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

खगडि़या. विधान परिषद चुनाव को लेकर जिलाधिकारी राजीव रोशन ने सेक्टर ऑफिसरों को सभी प्रखंडों में बूथवार प्रतिनियुक्त किया है. उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, गोगरी डीसीएलआर संजय कुमार को गोगरी, खगडि़या डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो को अलौली, वरीय उपसमाहर्ता श्याम देव […]

खगडि़या. विधान परिषद चुनाव को लेकर जिलाधिकारी राजीव रोशन ने सेक्टर ऑफिसरों को सभी प्रखंडों में बूथवार प्रतिनियुक्त किया है. उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, गोगरी डीसीएलआर संजय कुमार को गोगरी, खगडि़या डीसीएलआर ओम प्रकाश महतो को अलौली, वरीय उपसमाहर्ता श्याम देव नारायण दास को मानसी, प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को चौथम, डीआरडीए निदेशक विंदेश्वरी प्रसाद को परबत्ता, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार को बेलदौर के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है. ये सभी पदाधिकारी सात जुलाई को होने वाले निकाय चुनाव में जोनल दंडाधिकारी के रूप में निकाय चुनाव की कमान संभालेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >