साइकिल चोर की धुनाई, पुलिस को सौंपा

फोटो है 19 में कैप्सन- पुलिस हिरासत में साईिकल चोर बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान के समीप से साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को छात्रों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. गुरुवार की शाम उक्त कोचिंग संस्थान के समीप छात्र साइकिल लगा कर पढ़ रहे थे. इसी दौरान […]

फोटो है 19 में कैप्सन- पुलिस हिरासत में साईिकल चोर बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान के समीप से साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को छात्रों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. गुरुवार की शाम उक्त कोचिंग संस्थान के समीप छात्र साइकिल लगा कर पढ़ रहे थे. इसी दौरान मौका पाकर चोर छात्र मुकेश कुमार की साइकिल लेकर भाग गया एवं समीप के दुकानदार रोहित साह को साइकिल का ताला तोड़ने के लिए कहा. इसी बीच साइकिल की तलाश कर रहे दर्जनों छात्रों की नजर दुकान पर खड़े चोर पर पड़ी. छात्रों ने चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया तथा जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. छात्र केशव कुमार ने बताया कि इसके पूर्व भी कोचिंग परिसर से 8-9 साइकिलें चोरी हो चुकी हैं. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि चोर शैरबासा के दाहू यादव का पुत्र अमरदीप कुमार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >