लापता बालक को पुलिस ने किया बरामद

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित कोचिंग के पास से लापता हुए छात्र को पुलिस ने बुधवार की देर शाम बरामद कर लिया. 13 मई की शाम पचोत के भोराहा निवासी हीरा भगत का 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बाजार में स्थित कोचिंग में गया था, लेकिन वापस नहीं आया. पुलिस बालक के पिता […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित कोचिंग के पास से लापता हुए छात्र को पुलिस ने बुधवार की देर शाम बरामद कर लिया. 13 मई की शाम पचोत के भोराहा निवासी हीरा भगत का 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बाजार में स्थित कोचिंग में गया था, लेकिन वापस नहीं आया. पुलिस बालक के पिता के आवेदन पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अन्य थानों से संपर्क कर बालक की बरामदगी को लेकर सुराग जुटाने में लग गयी. सूत्रों ने बताया कि उक्त युवक की बरामदगी कटिहार से की गयी एवं संबंधित थाने ने बच्चे को खगडि़या पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बालक के बरामदगी की पुष्टि कर थानाध्यक्ष कपिलदेव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इधर बीते सात दिनों से अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने बच्चे की सकुशल बरामदगी से राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >