डीएम ने जारी किया निर्देश

खगडि़या. समाहरणालय के सभी कार्यालय प्रधान एवं कर्मियों को अनावश्यक बिजली की खपत पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने जारी किया है. डीएम राजीव रोशन ने बिजली के अनावश्यक खपत पर रोक लगाने के उद्देश्य से निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार जहां कर्मी नहीं बैठते थे वहां भी पंखे चलते रहते हैं तथा […]

खगडि़या. समाहरणालय के सभी कार्यालय प्रधान एवं कर्मियों को अनावश्यक बिजली की खपत पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने जारी किया है. डीएम राजीव रोशन ने बिजली के अनावश्यक खपत पर रोक लगाने के उद्देश्य से निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार जहां कर्मी नहीं बैठते थे वहां भी पंखे चलते रहते हैं तथा आवश्यकता नहीं रहने के बावजूद बल्ब जलाये जाते हैं. सीसीटीवी कैमरे से यह बातें सामने आने पर डीएम ने सभी कार्यालयों के प्रधान एवं कर्मियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है. सूत्र बताते हे फिजुल बिजली खर्च करने वाले कर्मियों को डीएम अपने कार्यालय भी तलब कर चुके है. डीएम के इस निर्देश का असर अब कार्यालयों में दिखने भी लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >