महेशखूंट. थाना क्षेत्र के झिकटिया में रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी. प्राथमिक विद्यालय रामचंद्रपुर के सभागार में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर राजपूत एकता जागृति मंच से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. राजपूत एकता जागृति मंच के संयोजक डॉ कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कुशल योद्धा थे. समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे. इसका प्रमाण यह है कि भामा साह अपनी जीवन भर की कमाई व झाला सरदार अपनी प्राण कि आहुति देकर महाराणा प्रताप का उत्साह बढ़ाया. हल्दीघाटी की युद्ध में अकबर की चौरासी हजार सेनाओं और सत्तर तोपों के सामने मात्र बीस हजार सेनाओं को लेकर गोरिल्ला लड़ाकू सेना द्वारा हल्दीघाटी की युद्ध को फतह किया. पंचायत समिति सदस्य कन्हैया सिंह ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग के युवाओं को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलना चाहिए. वहीं बोरना सरपंच नवल किशोर सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एक जात नहीं जमात के साथ चलते थे. हिन्दू साम्राज्य स्थापित करने के लिए संकल्पित थे. मौके पर ज्वाल प्रसाद सिंह, रविन्द्र सिंह, मनोज सिंह, मंजीत सिंह, किशोर सिंह, दीपक सिंह, सोहन सिंह, अशोक राम, मणी राय जितेन्द्र राम, विलास शर्मा, पप्पू दास, विनोद सिंह, अधिक दास, अर्जुन तांती, अनिल पंडित आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी.
झिकटिया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मनायी गयी जयंती
राजपूत एकता जागृति मंच के संयोजक डॉ कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कुशल योद्धा थे
