KHAGARIA : मानसी में धूमधाम से मनाया गया खगड़िया का 45वां स्थापना दिवस, विधायक ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

समारोह में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानसी पहुंचकर केक काटा और जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.

मानसी से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

खगड़िया: जिले का 45वां स्थापना दिवस मानसी प्रखंड में रविवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कई रंगारंग और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

स्थापना दिवस के मौके पर मानसी प्रखंड के पुराने भवन से नवनिर्मित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तक स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए.

समारोह में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानसी पहुंचकर केक काटा और जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले ने विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है और आगे भी जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.

इस अवसर पर प्रखंड, थाना और पंचायत मुख्यालयों में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. वहीं महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान आवास एवं शौचालय योजना के लाभार्थियों के बीच चाबी और चेक का वितरण किया गया. साथ ही दलित महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड और राशन कार्ड भी प्रदान किए गए.

शाम में प्रखंड और पंचायत स्तर पर दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई.

बीडीओ राजीव कुमार ने सभी अधिकारियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने बताया कि यह आयोजन जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >