खगडि़या. जिले वासी को भूकंप के संभावित आपदा से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि जिला मुख्यालय में 35 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम अपने साथ आपदा की घड़ी में बचाव कार्य के लिए सुरक्षा उपस्कर लेकर पहुंच चुकी है. यह बातें रविवार को एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने कही. उन्होंने कहा कि टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर द्वारा किया जाना है. उन्होंने बताया कि इस आपदा के घड़ी में जिले वासी को संयम से काम लेने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि आपदा से बचाव के लिए 9939215212 तथा 9470002753 पर लोग सूचना दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि टीम के साथ खोज के लिए रोटरी रेसक्यू मशीन ,चैन साह, डायमंड साह, चेपींग हेंबर, रेसक्यू प्रोजेक्ट, टावर लाइट, जेनेरेटर, सरकूलर आदि उपकरण लाया गया है. इस उपकरण से विशाल इमारत को काट कर बचाव किया जा सकता है. टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर वासुदेव चौधरी, रामाशीष सिंह, उपेंद्र प्रसाद साह, विजय प्रसाद सिंह, सोनेलाल साह, ललन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, संतोष कुमार यादव, शेषनाथ कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार सहित 35 सदस्यीय टीम उपस्थित थे.
भूकंप आपदा से जिले वासी घबड़ाये नहीं : ओझा
खगडि़या. जिले वासी को भूकंप के संभावित आपदा से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि जिला मुख्यालय में 35 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम अपने साथ आपदा की घड़ी में बचाव कार्य के लिए सुरक्षा उपस्कर लेकर पहुंच चुकी है. यह बातें रविवार को एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने कही. उन्होंने कहा कि टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर […]
