सड़क दुर्घटना में एक की मौत

मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एकनियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. शनिवार की देर रात खगडि़या की ओर से बाइक सवार महेशखूंट की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने एक युवक को ठोकर मार दी. इसके कारण मोटरसाइकिल सवार गिर गया. फिर ट्रैक्टर […]

मानसी. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एकनियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. शनिवार की देर रात खगडि़या की ओर से बाइक सवार महेशखूंट की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने एक युवक को ठोकर मार दी. इसके कारण मोटरसाइकिल सवार गिर गया. फिर ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया और युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने बताया कि घटना स्थल के समीप बरामद मोबाइल से युवक की पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >