राम विलास ने किया मूर्ति का अनावरण

फोटो है अलौली. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने अपनी जन्म स्थली शहरबन्नी में शनिवार को अपने दिवंगत चाचा संत जलधारी दास एवं दिवंगत चाची भूल्ली देवी के मूर्ति का अनावरण किया. वहीं दिवंगत पिता संत जामुन दास एवं माता सिया देवी के 21 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया. उक्त अवसर पर […]

फोटो है अलौली. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान ने अपनी जन्म स्थली शहरबन्नी में शनिवार को अपने दिवंगत चाचा संत जलधारी दास एवं दिवंगत चाची भूल्ली देवी के मूर्ति का अनावरण किया. वहीं दिवंगत पिता संत जामुन दास एवं माता सिया देवी के 21 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया. उक्त अवसर पर उनके परिवार के भाई लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद भाई रामचंद्र पासवान, पुत्र सांसद चिराग पासवान, राजकुमारी देवी व रीना पासवान एवं घर के सभी सदस्य मौजूद थे. शहरबन्नी के स्मारक भवन परिसर में सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कबीर मत के सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच पुण्यतिथि का कार्यक्रम किया गया. अलौली क्षेत्र के धरती ने पहली बार किसी नेता के आगमन पर इतनी गाडि़यां का काफिला देखा था. वहीं उत्साहित लोगों ने जगह जगह माला पहना कर, हाथ मिला कर सम्मान दिया. वहीं युवकों ने चिराग पासवान से हाथ मिला कर मोबाइल से फोटो खींच कर अपने प्रिय नेता एवं अपने धरती के लाल का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >