फोटो है 29 में कैप्सन : प्रेस वार्ता कर जानकारी देते अधिकारीबेलदौर. स्थानीय गांधी इंटर हाइस्कूल के प्रांगण में रविवार से आयोजित होनेवाली अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उक्त जानकारी टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक सह बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने नेताजी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को आयोजन का जायजा लेने के बाद दी. बीडीओ के मुताबिक इसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी. जिसमें प्रथम दिन मैच का संयुक्त उद्घाटन त्रिस्तरीय सदस्य के द्वारा की जायेगी. जिसमें सहरसा डीटीओ दरोगा प्रसाद यादव, बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिंहा एवं अवकाश प्राप्त अधीक्षण अभियंता रामलखन प्रसाद शामिल होंगे. इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडि़यों के लिए आवागमन का मुख्य केंद्र मानसी को बनाया गया है. इस स्थल से आयोजकों के द्वारा प्राईवेट सवारी गाड़ी से रोजाना खेल मैदान तक लाने एवं पहुंचाने की जबाबदेही होगी. उद्घाटन मैच मानसी एवं समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा. मैच का समय अपराह्न तीन बजे से निर्धारित की गयी है. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रंजन कुमार राज, पंचायत समिति सदस्य नरेश राम, विपिन विहंगम, दिलीप कुमार उपस्थित थे.
अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में आठ टीमें लेंगी भाग
फोटो है 29 में कैप्सन : प्रेस वार्ता कर जानकारी देते अधिकारीबेलदौर. स्थानीय गांधी इंटर हाइस्कूल के प्रांगण में रविवार से आयोजित होनेवाली अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उक्त जानकारी टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक सह बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने नेताजी स्पोर्ट्स क्रिकेट […]
