मानसी. प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत भवन परिसर में शनिवार को वार्ड संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया. सर्व सम्मति से सदस्यों ने अमनी मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को विधान परिषद पद का उम्मीदवार घोषित किया गया. प्रखंड महासचिव विभूति कुमार सिंह ने कहा कि विधान परिषद उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह ईमानदार नेता हंै. इनके समर्थन में प्रखंड क्षेत्र का तमाम वार्ड सदस्य एकमत हैं. प्रमोद कुमार सिंह को माला पहना कर स्वागत किया गया. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ने की. वहीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार व पंसस अवधेश कुमार सिंह उपस्थित थे. मौके पर मदन प्रसाद गुप्ता, विभूति कुमार, सुलेंद्र सहनी, नूरजहां बेगम, अमरनाथ सिंह, मिथलेश कुमार यादव, जवाहर सिंह, सुनीता देवी, सुनील कुमार चौधरी, पप्पू कुमार पटेल, राधे सिंह, रणवीर यादव, जय प्रकाश राम उपस्थित थे.
मुखिया प्रमोद कुमार सिंह होंगे एमएलसी प्रत्याशी
मानसी. प्रखंड के चकहुसैनी पंचायत भवन परिसर में शनिवार को वार्ड संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया. सर्व सम्मति से सदस्यों ने अमनी मुखिया प्रमोद कुमार सिंह को विधान परिषद पद का उम्मीदवार घोषित किया गया. प्रखंड महासचिव विभूति कुमार सिंह ने कहा कि […]
