भूकंप के झटके से गिरा आशियाना

फोटो है 31 मेंकैप्सन- भूकंप से गिरा घर मानसी. प्रखंड क्षेत्र कई गांवों में शनिवार को भूकंप के झटके से दर्जनों लोगों का घर गिर गया. पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गांव पिचो यादव, अशोक यादव, संतोषी यादव, भविश यादव, चंद्रशेखर यादव का घर गिर गया, जबकि खुटिया पंचायत में भी घर व दीवार गिरे […]

फोटो है 31 मेंकैप्सन- भूकंप से गिरा घर मानसी. प्रखंड क्षेत्र कई गांवों में शनिवार को भूकंप के झटके से दर्जनों लोगों का घर गिर गया. पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गांव पिचो यादव, अशोक यादव, संतोषी यादव, भविश यादव, चंद्रशेखर यादव का घर गिर गया, जबकि खुटिया पंचायत में भी घर व दीवार गिरे हैं. वहीं चकहुसैनी पंचायत के नोनिया ओली में एक पेड़ गिर गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि भूकंप से कई लोगों का घर गिर जाने की शिकायत मिली है. इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी है. कर्मचारियों के माध्यम से स्थलीय जांच भी करायी जायेगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आकलन के बाद सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >