पट खुलते मां काली के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

फोटो है 10 में कैप्सन : पूजा करते श्रद्धालु चौथम. प्रखंड के लालपुर गांव स्थित भक्तों की कामना सिद्ध शक्ति पीठ में मां का कीमती पत्थर को तरास कर बने मां काली, लक्ष्मी, सरस्वती की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान पूर्णाहुति के बाद संपन्न हुआ. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूरा होने […]

फोटो है 10 में कैप्सन : पूजा करते श्रद्धालु चौथम. प्रखंड के लालपुर गांव स्थित भक्तों की कामना सिद्ध शक्ति पीठ में मां का कीमती पत्थर को तरास कर बने मां काली, लक्ष्मी, सरस्वती की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान पूर्णाहुति के बाद संपन्न हुआ. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूरा होने के बाद आचार्य पंडित द्वारा प्रतिमा के अनावरण पट खोलते ही भक्तों की जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा. माता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को पूजा कमेटी के द्वारा नियंत्रण किया गया. दर्शनार्थी कतार बद्ध होकर कड़ी धूप में श्रद्धापूर्वक मां काली के दर्शन के लिए आतूर देखे गये. आचार्य द्वारा पढ़े जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजायमानों वातावरण में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूरा कर मां की आरती क्षमा प्रार्थना की गयी. पूजा कमेटी के पूर्व मुखिया चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, नवल किशोर सिंह, पंचायत उप सरपंच प्रमोद प्रसाद सिंह, शिक्षक संजय सिंह, अनुष्ठान की सुव्यवस्था का कमान संभाल रखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >