कई अभियंताओं ने जमा नहीं की राशि

खगडि़या. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल -01 खगडि़या में पदस्थापित रहे कई अभियंताओं ने सरकारी राशि जमा नहीं की है. अग्रिम के रुप में इस प्रमंडल में पदस्थापित रह चुके अभियंता क्रमश: वशीर अहमद, कालिका प्रसाद, युवराज चौधरी, गीता सिंह, केके सिंह, रामसुद्दीन चौधरी, जगमोहन प्रसाद ,शशिरंजन प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद तथा रामविनय कुमार ने विभाग […]

खगडि़या. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल -01 खगडि़या में पदस्थापित रहे कई अभियंताओं ने सरकारी राशि जमा नहीं की है. अग्रिम के रुप में इस प्रमंडल में पदस्थापित रह चुके अभियंता क्रमश: वशीर अहमद, कालिका प्रसाद, युवराज चौधरी, गीता सिंह, केके सिंह, रामसुद्दीन चौधरी, जगमोहन प्रसाद ,शशिरंजन प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद तथा रामविनय कुमार ने विभाग से राशि उठायी थी. इन अभियंताओं ने काफी पूर्व ही अग्रिम के रुप में राशि प्राप्त किया था. इनका अब इस प्रमंडल से स्थानांतरण भी हो चुका है. राशि जमा करने के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल -01 के कार्यपालक अभियंता ने 24 मार्च 2013 यानी दो वर्ष पूर्व ही विज्ञापन के जरिये इन्हें सूचना भी दी थी. इधर विभाग के कार्यपालक अभियंता ने आरटीआइ के तहत यह जानकारी दी है कि गीता सिंह एवं रामविनय कुमार ने अग्रिम राशि जमा कर दिया है. जबकि शेष अभियंताओं ने राशि जमा नहीं की है. जिन्हें पुन: राशि जमा करने के लिए लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >