खगडि़या. सदर विधायक-सह-सभापति महिला एवं बाल विकास समिति पूनम देवी यादव ने विधान सभा में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से खगडि़या, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, नवगछिया में हो रहे सर्वाधिक मक्के की उपज के मद्देनजर किसानों के हित में सरकार से मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग की. सदर विधायक ने कहा भारत सरकार के द्वारा भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गत वर्ष 15 जिलों यथा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगडि़या, दरभंगा व भागलपुर में 17 मक्का क्रय केंद्र खोलने की घोषणा की थी. लेकिन खगडि़या में क्रय केंद्र नहीं खोला गया. जिससे सर्वाधिक मक्का के उत्पादन वाले इस क्षेत्र के किसानों का सरकार द्वारा मक्का क्रय नहीं किया गया. जिससे व्यापारियों के द्वारा किसानों को वाजिब मूल्य नहीं मिल सका. इसलिए राज्य सरकार अपने स्तर से किसानों के हित में इन स्थानों पर मक्का क्रय केंद्र खोले.
विस में उठा मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग
खगडि़या. सदर विधायक-सह-सभापति महिला एवं बाल विकास समिति पूनम देवी यादव ने विधान सभा में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से खगडि़या, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, नवगछिया में हो रहे सर्वाधिक मक्के की उपज के मद्देनजर किसानों के हित में सरकार से मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग की. सदर विधायक ने कहा भारत सरकार के […]
