खगडि़या. राजद प्रदेश युवा महासचिव जितेंद्र कुमार राजा उर्फ राजू चौधरी ने उर्मिला ठाकुर को राजद से खगडि़या- बेगूसराय प्राधिकार निकाय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने की मांग राजद सुप्रीमो से की है. उन्होंने पत्र लिख कर लालू प्रसाद यादव को बताया है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में जदयू के विधायकों का कब्जा है. उन्होंने पत्र में बताया है कि श्रीमती ठाकुर पिछड़ी जाति की महिला है और पार्टी के लिए जी जान से काम करती रही है. पिछले चुनाव में भी इन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था. उन्होंने बताया कि अभी महा विलय हुआ भी नहीं है और कुछ लोग महाविलय के नाम पर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं. श्रीमती ठाकुर के समर्थन में प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, नगर अध्यक्ष भूषण यादव, कस्तकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नंद किशोर प्रसाद, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन राम आदि ने भी पत्र में हस्ताक्षर किया है.
उर्मिला को राजद का प्रत्याशी बनाये जाने की मांग
खगडि़या. राजद प्रदेश युवा महासचिव जितेंद्र कुमार राजा उर्फ राजू चौधरी ने उर्मिला ठाकुर को राजद से खगडि़या- बेगूसराय प्राधिकार निकाय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करने की मांग राजद सुप्रीमो से की है. उन्होंने पत्र लिख कर लालू प्रसाद यादव को बताया है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में जदयू के विधायकों का कब्जा […]
