फोटो है 11 मेंकैप्सन- मानव श्रृंखला बनाकर खड़े नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, खगडि़या. पृथ्वी दिवस पर नियोजित शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने मानव कल्याण के लिए पौध रोपण किया. पौध रोपण कार्यक्रम बाजार समिति के परिसर में की गयी, जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार, सचिव मनीष कुमार सिंह, संजय यादव, चंद्रशेखर यादव, मो असफाक, राकेश यादव, अनुज कुमार, दयानंद रजक आदि मौजूद थे. नियोजित शिक्षकों ने पौध रोपण के महत्व तथा उससे पर्यावरण को होने वाले लाभ की चर्चा की. नियोजित शिक्षक संघ ने समाहरणालय के समीप मानव श्रृंखला बना कर समान काम के लिए समान वेतन की मांग की. शिक्षकों के मानव श्रृंखला के माध्यम से एक जुटता का परिचय दिया. मौके पर शिक्षक आलोक रंजन, विकास कुमार, पंकज राय, अतुल कुमार, नवनीत कुमार, अवधेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार पंडित, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे. शिक्षकों ने कहा कि यदि शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं दिया जाता है तो वे आंदोलन और उग्र करेंगे. माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने आंदोलन के तीसरे चरण में समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर मैट्रिक कॉपी मूल्यांकन केंद्र पर धरना दिया. संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी तथा जिला सचिव विष्णुदेव प्रसाद यादव ने बताया कि यह धरना लगातार जारी रहेगा. दोनों मूल्यांकन केंद्र पर एक भी परीक्षक नहीं पहुंचे. धरना में डॉ नवीन कुमार, राम विलास यादव, जयनेंद्र कुमार, मुजाहीद हुसैन सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
पृथ्वी दिवस पर शिक्षकों ने बनाया मानव श्रृंखला
फोटो है 11 मेंकैप्सन- मानव श्रृंखला बनाकर खड़े नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, खगडि़या. पृथ्वी दिवस पर नियोजित शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने मानव कल्याण के लिए पौध रोपण किया. पौध रोपण कार्यक्रम बाजार समिति के परिसर में की गयी, जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार, सचिव मनीष कुमार सिंह, संजय यादव, चंद्रशेखर यादव, मो […]
