गरमी से छात्रा हुई बेहोश

फोटो है. 6 मेंकैप्सन: विद्यालय में छात्रा का इलाज करते ग्रामीण चिकित्सक.प्रतिनिधि, खगडि़या गरमी बढ़ते ही शिक्षा विभाग द्वारा प्रात:कालीन विद्यालय का संचालन शुरू करा दिया गया है. इसके बावजूद भी छात्राएं गरमी से विद्यालय में ही बेहोश हो रहीं हैं. सदर प्रखंड के छमटा बड़हरा मध्य विद्यालय में मंगलवार को एक छात्रा वर्ग कक्ष […]

फोटो है. 6 मेंकैप्सन: विद्यालय में छात्रा का इलाज करते ग्रामीण चिकित्सक.प्रतिनिधि, खगडि़या गरमी बढ़ते ही शिक्षा विभाग द्वारा प्रात:कालीन विद्यालय का संचालन शुरू करा दिया गया है. इसके बावजूद भी छात्राएं गरमी से विद्यालय में ही बेहोश हो रहीं हैं. सदर प्रखंड के छमटा बड़हरा मध्य विद्यालय में मंगलवार को एक छात्रा वर्ग कक्ष में ही अचानक बेहोश हो गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया. ग्रामीण चिकित्सक ने छात्रा का इलाज किया. देखते ही देखते विद्यालय में छात्राओं व अभिभावकों की भीड़ लग गयी. प्रधानाध्यापक ने छात्रा के परिजन को सूचना दिया. छात्रा की मां मणी देवी ने बताया कि संजु गरमी के कारण बेहोश हो गयी थी. वहीं शिक्षक मनीष कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आशीष कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने गरमी के समय विद्यालय संचालन की अवधि घटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >