निर्विरोध चुने जायेंगे कई उम्मीदवार

चौथम. प्रखंड के प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बुटवाधा एवं तेलौछ के अध्यक्ष एवं 10 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के घोषित चुनाव में एकल नामांकन के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित माना जा रहा है. बुटवाधा सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर एकल उम्मीदवार कृष्ण कुमार ने नामांकन परचा भरा है. वहीं तेलौछ सहयोग समिति में […]

चौथम. प्रखंड के प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति बुटवाधा एवं तेलौछ के अध्यक्ष एवं 10 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के घोषित चुनाव में एकल नामांकन के कारण सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित माना जा रहा है. बुटवाधा सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर एकल उम्मीदवार कृष्ण कुमार ने नामांकन परचा भरा है. वहीं तेलौछ सहयोग समिति में अध्यक्ष पद के एकल उम्मीदवार उमेश सिंह ने नामांकन कराया है. एकल नामांकन के कारण उनका निर्वाचन भी निर्विरोध होना तय माना जा रहा है. वहीं सदस्य पद के लिये भी एकल नामांकन परचा भरन से निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है. तेलौछ समिति में अतिपिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के कोटीवार पद पर किसी उम्मीदवार द्वारा परचा नहीं भरने से निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >