नियमित शिक्षकों पर शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप

परबत्ता. प्रखंड में 10 अप्रैल से नियोजित शिक्षकों द्वारा किये जा रहे हड़ताल पर जहां नियोजित शिक्षकों के विभिन्न संगठन एक जुट हैं. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 56 नियमित शिक्षकों के द्वारा दिये गये आवेदन में नियोजित शिक्षकों पर शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक एवं विभागीय सहयोग की मांग […]

परबत्ता. प्रखंड में 10 अप्रैल से नियोजित शिक्षकों द्वारा किये जा रहे हड़ताल पर जहां नियोजित शिक्षकों के विभिन्न संगठन एक जुट हैं. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 56 नियमित शिक्षकों के द्वारा दिये गये आवेदन में नियोजित शिक्षकों पर शैक्षणिक कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक एवं विभागीय सहयोग की मांग किया है. आवेदन में विद्यालय प्रधानों तथा नियमित सहायक शिक्षकों के हस्ताक्षर दर्ज है. इस संबंध में नियोजित शिक्षकों के संघ के प्रवक्ता ने बताया कि कतिपय शिक्षकों के द्वारा दिये गये इस आवेदन के द्वारा प्रखंड में चल रहे शांतिपूर्ण हड़ताल को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर संपूर्ण रुप से एक जुट होकर शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने को लेकर प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >