कमल बने किसान प्रकोष्ट के उपाध्यक्ष

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर गांव में शिव मंदिर परिसर समीप जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष कोशल सिंह की अध्यक्षता में हुई. जानकारी के अनुसार रविवार को बैठक के दौरान किसानों ने क्षेत्र में हुई गेहूं फसल की बरबादी व विभागीय उपेक्षाओं के कारण किसान की माली हालत से अवगत कराया. जिलाध्यक्ष ने बताया […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के सकरोहर गांव में शिव मंदिर परिसर समीप जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष कोशल सिंह की अध्यक्षता में हुई. जानकारी के अनुसार रविवार को बैठक के दौरान किसानों ने क्षेत्र में हुई गेहूं फसल की बरबादी व विभागीय उपेक्षाओं के कारण किसान की माली हालत से अवगत कराया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जबतक किसान संगठित नहीं होंगे तब तक उन्हें विभागीय उपेक्षाओं का शिकार होना पड़ेगा. सरकार किसान के प्रति संवेदनशील है. किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जा रहा है. जिलाध्यक्ष ने गांव के कमलकिशोर सिंह को प्रकोष्ठ का जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत कर किसानों को संगठित करने की जिम्मेवारी सौंपी. बैठक में गणेश झा, नारायण प्रसाद सिंह, आनंदी प्रसाद सिंह, संतोष सम्राट, विवेकानंद सिंह, विजय सिंह, झारीलाल सिंह , बेबी देवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >