लोगों को समस्याओं को सुलझाना पहली प्राथमिकता : मनोहर

नगर सभापति ने किया सड़क का शिलान्यासफोटो है 9 मेंकैप्सन- शिलान्यास करते नप सभापति मनोहर कुमार यादव खगडि़या. नगर परिषद क्षेत्र के विधाधार मुहल्ला में मौर्या इंडस्ट्रीज से लेकर भोलू यादव के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने किया. शिलान्यास के दौरान सभापति ने बताया […]

नगर सभापति ने किया सड़क का शिलान्यासफोटो है 9 मेंकैप्सन- शिलान्यास करते नप सभापति मनोहर कुमार यादव खगडि़या. नगर परिषद क्षेत्र के विधाधार मुहल्ला में मौर्या इंडस्ट्रीज से लेकर भोलू यादव के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने किया. शिलान्यास के दौरान सभापति ने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि तीन लाख दस हजार चार सौ तिरपन है. उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि नगर परिषद लोगों के बड़ी से छोटी समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी के हल के लिए सीधे तौर पर नगर परिषद कार्यालय को इसकी सूचना दे. जिसका त्वरित समाधान किया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि गली, मुहल्ले की सड़कों को जोड़ कर आवागमन में होने वाली कठिनाईयों को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है. शिलान्यास के दौरान वार्ड पार्षद सुनील कुमार पटेल,शिवराज यादव, विनोद कुमार उर्फ गुडु यादव, रविंद्र कुमार पटेल, राजीव रंजन, धमेंद्र कुमार, चंदन सिंह, सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >