खगडि़या. जिले के 750 साक्षरता केंद्र पर नवसाक्षरों का प्रमाणीकरण परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. अक्षर आंचल योजना के तहत महादलित, अल्पसंख्यक वर्ग के नव साक्षरों की सुविधाओं के लिए उनके घर के बगल वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. लोक शिक्षा समिति के सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि टोला सेवकों को 13 हजार 100, तालमी मरकज के शिक्षा सेविकों के 19 सौ शिक्षुओं का लक्ष्य था. लगभग 15 हजार नव साक्षरों का पंजीयन भी किया गया था. कहीं कहीं नियोजित शिक्षकों के हड़ताल में रहने के कारण नव साक्षरों का प्रमाणीकरण परीक्षा, सामुदायिक बैठका, पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थलों पर परीक्षा लिया गया. उन्होंने बताया कि जिले के 13 हजार नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया. श्री सिन्हा ने बताया कि प्रेरणा कार्यक्रम के तहत 121 नव साक्षर बंदी की भी प्रमाणीकरण परीक्षा ली गयी. जिसमें 112 पुरुष एवं 9 महिला नव साक्षरों ने भाग लिया.
नवसाक्षरों का प्रमाणीकरण परीक्षा संपन्न
खगडि़या. जिले के 750 साक्षरता केंद्र पर नवसाक्षरों का प्रमाणीकरण परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. अक्षर आंचल योजना के तहत महादलित, अल्पसंख्यक वर्ग के नव साक्षरों की सुविधाओं के लिए उनके घर के बगल वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. लोक शिक्षा समिति के सचिव संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि […]
