बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय थलहा में शिविर लगाकर विधायक ने गांव के 48 महादलित परिवारों के बीच बासगीत परचा का वितरण किया . जानकारी के अनुसार थलहा गांव के एक एकड़ 33 डिसिमल जमीन पर उक्त महादलित परिवार लगभग 5 दशक से बसे हुए थे. लेकिन इनको बासगीत परचा उपलब्ध नही था. जिसके कारण महादलित परिवार को भुधारियो का भय सताता रहता था. लेकिन स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के पहल पर सीओ संजय कुमार सिंह ने बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया. मौके पर सीओ संजय कुमार सिंह ,प्रभारी सीआई उपेन्द्र ठाकुर ,मुखिया राजो सहनी ,सरपंच बनारसी मंडल ,राजस्वकर्मी समेत दर्जनो ग्रामीण उपस्थित थे.
48 महादलित परिवारो के बीच विधायक ने बांटा बासगीत परचा
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के दिघौन पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय थलहा में शिविर लगाकर विधायक ने गांव के 48 महादलित परिवारों के बीच बासगीत परचा का वितरण किया . जानकारी के अनुसार थलहा गांव के एक एकड़ 33 डिसिमल जमीन पर उक्त महादलित परिवार लगभग 5 दशक से बसे हुए थे. लेकिन इनको बासगीत परचा उपलब्ध […]
