गोगरी. प्रखंड क्षेत्र सैकड़ों लोग खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित हैं. सैकड़ों लोगों को अब तक राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है. पूर्व में कई जगहों पर खाद्यान्न की मांग को लेकर लोगों ने धरना व प्रदर्शन किया. बासुदेवपुर पंचायत के कई गरीब लोगों को अब तक अंत्योदय का लाभ नहीं मिल पाया है. वहीं बासुदेवपुर में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार श्रीकांत रजक ने बताया कि सभी कार्ड धारी को राशन व केरोसिन दिया जा रहा है. जिनके पास कार्ड उपलब्ध नहीं है, उन्हें राशन देने में वह असमर्थ हैं. एमओ सुनील कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड से वंचित लोगों का आवेदन मिलने पर उसे जांच करा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं बासुदेवपुर पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने बताया कि उनके पास आवेदन मिलने पर वे प्रखंड कार्यालय में जमा कर लोगों को राशन कार्ड दिलाने का प्रयास करती हैं.
खाद्यान्न से वंचित हैं सैकड़ों परिवार
गोगरी. प्रखंड क्षेत्र सैकड़ों लोग खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित हैं. सैकड़ों लोगों को अब तक राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है. पूर्व में कई जगहों पर खाद्यान्न की मांग को लेकर लोगों ने धरना व प्रदर्शन किया. बासुदेवपुर पंचायत के कई गरीब लोगों को अब तक अंत्योदय का लाभ नहीं मिल […]
