लिंक फेल होने की समस्या से मिलेगी निजात

खगडि़या. जिले का लगभग सभी बैंक शाखा लिंक फेल होने की समस्या से जूझ रहे हैं. लिंक कब फेल हो जाये इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है. लिंक फेल होने से बैंक के सारे काम ठप हो जाते है .जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है. खाताधारियों को राशि निकासी के लिए उन्हें घंटों लाइन […]

खगडि़या. जिले का लगभग सभी बैंक शाखा लिंक फेल होने की समस्या से जूझ रहे हैं. लिंक कब फेल हो जाये इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है. लिंक फेल होने से बैंक के सारे काम ठप हो जाते है .जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है. खाताधारियों को राशि निकासी के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है .कभी कभी तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ जाता है. सेंट्रल बैंक में लिंक फेल की समस्या से जल्द ही उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी, क्योंकि भी सेट नामक यंत्र से इस बैंक को जोड़ा गया है. सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक केएस शर्मा ने बताया कि भी सेट को लगाया गया है, जो सीधे सेटेलाइट से जुड़ा रहेगा. टेलीफोन से बैंक का कनेक्शन समाप्त हो जायेगा. इससे लिंक की समस्या भी दूर हो जायेगी. बादल घिरने एवं बिजली के कारण थोड़े समय के लिए यह यंत्र (भी सेट) भी प्रभावित हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >