मुखिया के कब्जे से मुक्त कराया गया सामुदायिक भवन

फोटो है 15 मेंकैप्सन- सामुदायिक भवन का ताला खोलते सीओ वसंत कुमार सिंह अलौली. अतिक्रमित सामुदायिक भवन को अंचलाधिकारी चौधरी वसंत कुमार सिंह ने शनिवार को मुक्त कराया. डीएम के निर्देश पर सीओ शहरबन्नी पंचायत पहुंचे. पंचायत के मुखिया नागेश्वर साह द्वारा अतिक्रमित सामुदायिक भवन का ताला तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कर दिया. बाद में […]

फोटो है 15 मेंकैप्सन- सामुदायिक भवन का ताला खोलते सीओ वसंत कुमार सिंह अलौली. अतिक्रमित सामुदायिक भवन को अंचलाधिकारी चौधरी वसंत कुमार सिंह ने शनिवार को मुक्त कराया. डीएम के निर्देश पर सीओ शहरबन्नी पंचायत पहुंचे. पंचायत के मुखिया नागेश्वर साह द्वारा अतिक्रमित सामुदायिक भवन का ताला तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कर दिया. बाद में सीओ ने एसडीएम सुनील कुमार को सामुदायिक भवन को मुक्त कराने की सूचना दी. उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन की चाबी पंचायत सचिव नागेश्वर प्रसाद यादव को सौंप दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व के विधायक मद से बने सभी सामुदायिक बैठका को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गयी थी. इस अवसर पर सीओ के साथ राजस्व कर्मचारी रमेश रोशन, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >