फोटो है 3 मेंकैप्सन- संबोधित करते माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव प्रतिनिधि, खगडि़याविभिन्न मांगों को लेकर बीते चार दिनों से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया. चार दिवसीय धरना के अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने मांगों को दोहराया. साथ ही धरना कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त किया. धरना पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सीता राम चौधरी तथा सचिव विष्णु देव प्रसाद यादव ने धरना कार्यक्रम की सफलता के बाद विधान सभा घेराव में भाग लेने की अपील शिक्षकों से की. श्री यादव ने शिक्षकों से चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 21 अप्रैल को विधानमंडल के घेराव में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलावाड़ नहीं करें और शीघ्र की वेतनमान और अन्य सुविधाओं का एलान विधानसभा सत्र में करने की मांग की. वहीं संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह संघ के पूर्व सचिव राज किशोर यादव ने भी राज्य सरकार से समान काम के लिए समान वेतन की मांग की. उन्होंने कहा कि आर पार की लड़ाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने वेतनमान का सरलीकरण, सेवाकाल में गृह जिला में स्थानांतरण की सुविधा, वित्त रहित विद्यालय के शिक्षकों के बीच अनुदान का भुगतान करने की मांग की. वहीं संघ के अनुमंडल सचिव चितरंजन राय, विनोद कुमार, डॉ अमोद कुमार, मो समसुदीन, डॉ जयमाला कुमारी, विभा माधवी,सोनी कुमारी, विक्रम कुमार, नंद किशोर राम, हरेराम तिवारी, राम विलास यादव, सुबोध कुमार सुधांशु, अरूण कुमार आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया.
विधानसभा घेराव में भाग लेने की अपील
फोटो है 3 मेंकैप्सन- संबोधित करते माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव प्रतिनिधि, खगडि़याविभिन्न मांगों को लेकर बीते चार दिनों से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया. चार दिवसीय धरना के अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने मांगों को दोहराया. साथ ही […]
