गोगरी. जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को जेपी सम्मान पेंशन योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है. उक्त लाभ से वंचित अमर सिंह उर्फ जयप्रकाश यादव ने बीते दिनों कमिश्नर के जनता दरबार में गुहार लगा कर न्याय की मांग की थी. आयुक्त को दिये गये आवेदन में कहा है कि वे 1974 में सक्रिय रूप से जेपी आंदोलन में शामिल थे. आंदोलन के क्रम में सरकार के खिलाफ बगावत के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. खगडि़या जेल से लेकर मुंगेर, भागलपुर, हजारीबाग आदि स्थानों में उन्होंने सात महीना जेल की सलाखों के पीछे काटा. बावजूद इसके आजतक जेपी सम्मान पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि मुझे ही नहीं खगडि़या जिला के लगभग आंदोलनकारियों को लाभ नहीं मिला है.
पेंशन योजना का लाभ देने की मांग
गोगरी. जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को जेपी सम्मान पेंशन योजना का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है. उक्त लाभ से वंचित अमर सिंह उर्फ जयप्रकाश यादव ने बीते दिनों कमिश्नर के जनता दरबार में गुहार लगा कर न्याय की मांग की थी. आयुक्त को दिये गये आवेदन में कहा है कि वे 1974 में […]
