बैठक में दी गयी मानवाधिकार की जानकारी

अलौली. मानवाधिकार संगठन की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को प्रखंड परिसर में हुई. अध्यक्षता मानवाधिकार संगठन के जिला संयोजक संजीव कुमार ने की. बैठक में उपस्थित लोगों को अपने अधिकार कर्तव्य की जानकारी दी गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में सदस्यता अभियान चला कर मानवाधिकार संगठन […]

अलौली. मानवाधिकार संगठन की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को प्रखंड परिसर में हुई. अध्यक्षता मानवाधिकार संगठन के जिला संयोजक संजीव कुमार ने की. बैठक में उपस्थित लोगों को अपने अधिकार कर्तव्य की जानकारी दी गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में सदस्यता अभियान चला कर मानवाधिकार संगठन को मजबूत की जायेगी. पंचायत स्तर पर संगठन पीडि़त लोगों के सहयोग के लिए काम करेगी. उक्त बैठक में वालेश्वर पासवान, मनीष कुमार, आजाद, प्रमोद ठाकुर, पप्पू पासवान, निकसन यादव, राजेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >