डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण खगडि़या. जिले के कई मनरेगा कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. सूत्र के मुताबिक डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने इन सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है. बेलदौर तथा पिरनगरा पंचायत के पंचायत रोजगार से सेवक नसीमउद्दीन तथा दिघौन एवं डुमरी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार कंचन से डीडीसी ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है. डीडीसी ने इन दोनों पंचायत रोजगार सेवक से पूछा है कि कर्तव्यहीनता तथा कार्य में लापरवाही के आरोप मं क्यों नहीं इनका अनुबंध रद्द कर दिया जाये. विभागीय जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014-15 के कई लंबित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने मजदूरों खाता नहीं खोलने के कारण इन दोनों पीआरएस से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं सातों प्रखंडों में पदस्थापित मनरेगा लेखापाल के एक दिन का मानदेय काटने का भी आदेश दिया गया है. साथ में इनसे डीडीसी ने स्पष्टीकरण भी मांगा है. जानकारी के मुताबिक 11 अप्रैल को सातों प्रखंडों के लेखापाल क्रमश: सदर एवं मानसी के ओमप्रकाश, अलौली प्रखंड के सोना प्रताप सोना, चौथम प्रखंड के शाहिद अकरम, गोगरी प्रखंड के मृत्युजंय कुमार, परबत्ता प्रखंड के बालेश्वर रजक, बेलदौर प्रखंड के रॉकी रंजन को एफटीओ कार्य पूर्ण कराने के लिए डीआरडीएम बुलाया गया था. किंतु कोई लेखापाल डीआरडीए उपस्थित नहीं हुए . जिस कारण कार्य प्रभावित हुआ, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीडीसी ने इन सभी लेखापाल के एक दिन का मानदेय काटने तथा इनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है.
कई मनरेगा कर्मी कार्रवाई के घेरे में
डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण खगडि़या. जिले के कई मनरेगा कर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. सूत्र के मुताबिक डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने इन सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है. बेलदौर तथा पिरनगरा पंचायत के पंचायत रोजगार से सेवक नसीमउद्दीन तथा दिघौन एवं डुमरी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार कंचन से […]
