गोगरी. भारत गैस के अधिकृत विक्रता दीप गंगा गैस एजेंसी के कर्मी ने एसडीओ गोगरी से आपूर्ति नियमित कराने की मांग की है. एसडीओ को दिये गये आवेदन में कहा है कि एजेंसी के पास 9637 उपभोक्ता हैं. 15 अप्रैल तक मात्र 2286 सिलिंडर की आपूर्ति की गयी है. कम आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ता को होम डिलिवरी करने में परेशानी हो रही है. बुकिंग के हिसाब से गैस वितरण करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. समय पर गैस नहीं मिलने से उपभोक्ता कभी- कभी आक्रोशित होकर कार्यालय के कर्मी के साथ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं.कम गैस आपूर्ति होने के कारण कर्मी काम करने के लिए तैयार नहीं होते हैं. आवेदन में यह भी कहा गया है कि कंपनी के पास गाड़ी का अग्रिम जमा होने के बावजूद भी गैस की गाड़ी कब आयेगी कोई निश्चित नहीं है. उपभोक्ता के आक्रोश से कर्मी भयभीत है. इसलिए गैस की नियमित आपूर्ति करने की मांग कर गयी है.
आपूर्ति नियमित कराने की मांग
गोगरी. भारत गैस के अधिकृत विक्रता दीप गंगा गैस एजेंसी के कर्मी ने एसडीओ गोगरी से आपूर्ति नियमित कराने की मांग की है. एसडीओ को दिये गये आवेदन में कहा है कि एजेंसी के पास 9637 उपभोक्ता हैं. 15 अप्रैल तक मात्र 2286 सिलिंडर की आपूर्ति की गयी है. कम आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ता […]
