आंध्रा बैंक की शाख का डीएम ने किया उद्घाटन

फोटो है 6 में कैप्सन : उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित डीएम खगडि़या. जिले में आंध्रा बैंक के नयी शाख का उद्घाटन गुरूवार को डीएम राजीव रोशन ने किया. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में बैंकों का बहुत बड़ा योगदान होता है. उन्होंने कहा कि लोग अपनी […]

फोटो है 6 में कैप्सन : उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित डीएम खगडि़या. जिले में आंध्रा बैंक के नयी शाख का उद्घाटन गुरूवार को डीएम राजीव रोशन ने किया. इस अवसर पर डीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में बैंकों का बहुत बड़ा योगदान होता है. उन्होंने कहा कि लोग अपनी जमा पूंजी इस बैंक में भी जमा करें. साथ ही ऋण सेवाओं का लाभ उठाएं. इस अवसर पर आंध्रा बैंक के पटना अंचल के आंचलिक प्रबंधक एनएम अवधानुलु ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित गण्यमान्य लोगों का अभिनंदन किया. उन्होंने उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने का वायदा लोगों से किया. बैंक में 10 लाख तक बीमा सुविधा वाला बचत खाता योजना एवं आकर्षक स्वास्थ्य बीमा योजना उपलब्ध है. जिसका आप सभी लाभ उठाये. उन्होंने कहा कि बिहार के 20 जिले में बैंक का विस्तार हो गया है. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक कुमारी आकांक्षा ने भी उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों को संबोधित किया और सभी को उत्कृष्ट सेवाएं देने का आश्वासन दिया. मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार बहेरा, शाखा प्रबंधक बेगूसराय उमेश चंद्र, बैंक कर्मी विनय कुमार, वासुदेव प्रसाद विधाता, रंजीत कुमार, नवीन सिन्हा, संजय सिन्हा, पंकज चौधरी, अशोक कुमार, शंभु कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >