गोगरी. प्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बीआरसी में धरना दिया. अध्यक्षता चंद्रशेखर यादव व अनुज कुमार ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार और संजय यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांग समान कार्य के बदले समान वेतन बिल्कुल जायज है. जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. वहीं आंदोलन को सफल बनाने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की. मौके विधि सलाहकार, डॉ सुनील कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, औरंगजेब आलम सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.
नियेजित शिक्षकों ने बीआरसी में दिया धरना
गोगरी. प्रदेश शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बीआरसी में धरना दिया. अध्यक्षता चंद्रशेखर यादव व अनुज कुमार ने की. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ नंदन कुमार और संजय यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांग समान […]
