फोटो है 1 में कैप्सन : भिक्षाटन करते शिक्षक प्रतिनिधि, चौथमनियोजित शिक्षक संघ ने सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में गुरुवार को भिक्षाटन कर प्रदर्शन किया. शिक्षकों का समूह प्रखंड मुख्यालय के बाजार, प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय डाक घर सहित करूआ मोड़ स्थित दुकानों में घुम घुम कर भीख मांग कर यह जताया कि सरकार द्वारा दी जा रही मानदेय से उनलोगों का पेट नहीं चल रहा है और वे लोग रोजगार करते हुए भी भीख मांगने को मजबूर हो गये हैं. समान कार्य का समान वेतन की लड़ाई सरकार के विरुद्ध तब तक चलती रहेगी जब तक शिक्षकों की मांगों का अधिकार नहीं मिल पाता है. प्रखंड स्तर पर संघ के अग्रणी नेता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाष कुमार कर्ण ने दिया. प्रखंड के विद्यालय में पठन पाठन तक तक ठप रहेंगे जब तक की सरकार के साथ सार्थक समझौता वार्ता नहीं हो जाता है. उन्होंने संघर्ष के नीतिगत फैसला सुनाते हुए कहा कि आगामी 16 अप्रैल को बीआरसी के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. भिक्षाटन कार्यक्रम में प्रभाष कुमार कर्ण, शिक्षक अमोद कुमार, अजय कुमार, दयानंद रजक, प्रवेश कुमार, राजेश कुमार, पारस कुमार, राज बल्लभ, श्यामल किशोर, राजन, नंदकिशोर, जय हिंद, संजीव, विनय कुमार आदि शामिल थे.
नियोजित शिक्षकों ने किया भिक्षाटन
फोटो है 1 में कैप्सन : भिक्षाटन करते शिक्षक प्रतिनिधि, चौथमनियोजित शिक्षक संघ ने सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में गुरुवार को भिक्षाटन कर प्रदर्शन किया. शिक्षकों का समूह प्रखंड मुख्यालय के बाजार, प्रखंड कार्यालय अंचल कार्यालय डाक घर सहित करूआ मोड़ स्थित दुकानों में घुम घुम कर भीख मांग कर यह जताया कि […]
