पूर्व डीपीआरओ दिलीप सरकार ने 14 सितंबर से 16 दिसंबर, 2013 तक इनसे सात बार अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगा था. वहीं वर्तमान डीपीआरओ श्री सिंह ने भी अपने कार्यकाल में चार बार इनसे अनुपस्थित रहने के कारण जवाब मांगा है.
जबकि इनका जवाब अप्राप्त है. सूत्र बताते है कि जांच के क्रम में डीएम भी इनसे दो बा अनुपस्थित रहने के कारण जवाब मांग चुके है. इनका सेवा पुस्तिका तथा अन्य अभिलेख भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं होने की रिपोर्ट के अलावा बगैर सूचना दिये कार्यालय से गायब रहने के कारण इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. इनके अनुपस्थित रहने के कारण कार्यालय का कार्य बाधित हो रहाहै. इनके अधिसूचित कार्यो को विभागीय पदाधिकारी स्वयं अथवा कार्यालय में पदस्थापित मात्र एक अनुसेवक को करना पड़ता है.
