वाहन लेकर भाग रहे अपराधी धराया

महेशखूंट. स्थानीय पुलिस ने एनएच 31 पर वाहन लूट कर भाग रहे एक अपराधी को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसआई शिव शंकर मांझी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान एनएच 31 पर एक पीकअप वैन से कुछ युवक भागने की कोशिश कर रहे थे. शंका होने पर जब उक्त पीकअप वैन की […]

महेशखूंट. स्थानीय पुलिस ने एनएच 31 पर वाहन लूट कर भाग रहे एक अपराधी को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसआई शिव शंकर मांझी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान एनएच 31 पर एक पीकअप वैन से कुछ युवक भागने की कोशिश कर रहे थे. शंका होने पर जब उक्त पीकअप वैन की जांच की गयी तो उसमें मछली पाया गया. चालक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के चालक के बताया कि नवगछिया पुलिस जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र से पीकअप वैन को लूटा गया था. वैन में 16 पेटी मछली लोड था. लूटेरा चालक ने स्वीकार किया कि उक्त पीकअप वैन के चालक व उपचालक को मारपीट कर गाड़ी से उतार दिया गया है. चालक ने अपना नाम कल्याण साह आरएम कॉलेज थाना टाउन वैशाली बताया है. पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर पोठिया ओपी के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सुपूर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >