नियोजन अनुमोदन के लिए अभिलेख की मांग

परबत्ता. प्रखंड के सभी पंचायतों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम मेधा सूची का अनुमोदन होना बाकी है. इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह ने जिले के सभी पंचायत सचिवों को पत्र लिख कर अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस […]

परबत्ता. प्रखंड के सभी पंचायतों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम मेधा सूची का अनुमोदन होना बाकी है. इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह ने जिले के सभी पंचायत सचिवों को पत्र लिख कर अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस पत्र तथा पूर्व में निर्गत पत्रांक 380 दिनांक 10 मार्च 15 के द्वारा भी सभी आवेदकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों समेत अंक पत्र तथा टीईटी प्रमाण पत्र की छायाप्रति मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >